फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरवी करने आए सपा नेता और एसडीएम में तूतू-मैंमैं

Thu, 07 Apr 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के दामा गांव निवासी एक व्यक्ति की पैरवी करने आए मेंहनगर क्षेत्र के सपा नेता  और पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान और एसडीएम बाबूलाल के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को अपशब्दों भी कहे। दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

मेंहनगर तहसील क्षेत्र के दामा गांव निवासी सकलदीप सरोज का गांव के एक व्यक्ति से जमीन विवाद है। मामला दीवानी न्यायालय में है। कोर्ट से स्टे होने के बाद भी विरोधी लोग नाली पाट दिए हैं। बुधवार को अपराह्न दो बजे के करीब सकलदीप की तरफ से मेंहनगर के पूर्व विधायक तहसील पर पहुंचे। एसडीएम मेंहनगर बाबूलाल तहसील दिवस में जनसुनवाई कर अपने कार्यालय में बैठे थे। सपा नेता उपजिलाधिकारी से उनके कार्यालय में जाकर मिले।   एसडीएम ने इस मामले में कोई सहयोग करने से इंकार कर दिया। इस बात पर दोनों में नोंक-झोंक होने लगी। लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। पूर्व विधायक ने बताया कि दीवानी न्यायालय से स्थगन आदेश होने के बाद भी एसडीएम मौके पर स्वयं उपस्थित होकर नाली पटवाएं और आज जब मामले को रखा तो उन्होंने मेरे सामने ही पीड़ित पक्ष को अपशब्द कहने लगे। मना करने पर मुझसे उखड़ गए। वहीं एसडीएम मेंहनगर बाबूलाल ने कहा कि इस मामले में उनका कोई लेनादेना नहीं है। विधायक गलत पैरवी करके गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें