फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दूसरे की जमीन पर पास हो गया दो लाख का लोन, बैंक में शिकायत; पीड़ित ने की जांच व सुधार की मांग

Fri, 15 May 2026 05:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र निवासी विवेक तिवारी ने बैंक प्रबंधन को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनकी भूमि की नकल का गलत इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से दो लाख रुपये का ऋण स्वीकृत करा लिया गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने की शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बरदह क्षेत्र में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति की जमीन के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दूसरे व्यक्ति के नाम पर दो लाख रुपये का लोन पास कराने का आरोप लगाया गया है। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने बैंक प्रबंधक को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र निवासी विवेक तिवारी ने बैंक प्रबंधन को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनकी भूमि की नकल का गलत इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से दो लाख रुपये का ऋण स्वीकृत करा लिया गया। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी जमीन की नकल निकलवाने गए तब उन्हें इस गड़बड़ी की जानकारी हुई। जांच में पता चला कि उनकी जमीन के गाटा संख्या पर लोन दर्ज दिखाया जा रहा है। 

पीड़ित ने आरोप लगाया कि बरदह गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा यह ऋण पास कराया गया है। उन्होंने मांग की कि जिस व्यक्ति ने लोन लिया है, उसी की जमीन पर ऋण दर्ज किया जाए और उनकी भूमि से इसे तत्काल हटाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द सुधार नहीं हुआ तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन


विवेक तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि बिना जानकारी के खाते में दूसरे व्यक्ति का नाम जोड़कर लेन-देन किया गया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक बरदह शाखा के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। संबंधित लोन उनके कार्यकाल में पास नहीं हुआ था, बल्कि पूर्व शाखा प्रबंधक के समय का मामला है। फिर भी पूरे प्रकरण की जांच कराकर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें