फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से गेहूं के बोझ में लगी आग

Sun, 19 Apr 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव में शनिवार की दोपहर शार्ट सर्किट से ट्रैक्टर की ट्राली पर लदे गेहूं के बोझ में आग लग गई। जब तक लोग आग की इस घटना पर काबू पाते, ट्राली और लादे गए 60 बोझ गेहूं जलकर राख हो गए। घटना के बाद गांव में बिजली विभाग के प्रति रोष देखने को मिला क्योंकि लापरवाही के चलते कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद तार ऊपर नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


संजय राजभर बरदह थाने के बेलवाना गांव के निवासी हैं। संजय शनिवार की दोपहर अपने गांव के आशाराम राजभर का ट्रैक्टर ट्राली किराए पर लेकर खेत से अपना गेहूं ढो रहा था। आशाराम का पुत्र नीरज ट्रैक्टर चला रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ट्राली पर करीब 60 बोझ गेहूं लादकर संजय घर आ रहा था। आबादी से करीब आधा किलोमीटर पहले मुख्य मार्ग से होकर बिजली का 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है।

ट्राली जैसे ही तार के समीप पहुंची, गेहूं के बोझ को सहारा देने के लिए लगाए गए बांस से तार स्पर्श कर गया। दोनों तारों को आपस में टच होने पर चिंगारी निकली और गेहूं के ढेर में आग लग गई। गांववालों का आरोप है कि बिजली तार को ऊपर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई लेकिन तार ऊपर नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें