फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोजपा ने बालश्रम कर्मियों के धरने को दिया समर्थन

Fri, 03 Jul 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय की मांग को लेकर बालश्रम विद्यालय कर्मचारी कल्याण समिति का विकास भवन पर दिया जा रहा धरना गुरुवार को 11वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों के धरने में लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार पहुंचे और अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन


शिवमोहन शिल्पकार ने कहा कि 10 दिन से कर्मचारी अपने मानदेय के भुगतान के लिए विकास भवन पर धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं। वह आला अधिकारियों से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर जल्द ही कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो लोक जनशक्ति पार्टी भी कर्मचारियों के धरने में शामिल होगी। इस मौके पर अतुल कुमार, रामजन्म प्रसाद रावत, चंद्रिका प्रसाद, संजय मौर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें