फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलक में फंसी 44 बच्चों की जान: शराब पीकर बस को चला रहा था चालक, चीखने लगे बच्चे; भीड़ ने रोका था वाहन

Thu, 03 Sep 2026 10:45 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

जिले में करीब 44 बच्चों की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब स्कूल बस चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। बस को लहराते देख यातायात पुलिस ने उसे रोक लिया। बच्चों को सुरक्षित घर भेजने के बाद एआरटीओ को बुलाया गया। परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए बस को कंधरापुर थाने में सीज कर दिया।
विज्ञापन
इसी बस में सवार भी बच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के करतालपुर तिराहे पर बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 44 बच्चों से भरी एक स्कूल बस सड़क पर लहराते हुए गुजरने लगी। बस के भीतर बैठे बच्चे डर के कारण शोर मचाने लगे। बस को इस तरह चलता देख वहां मौजूद लोगों ने यातायात पुलिस के जवान को सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों ने आगे जाकर बस को रोक लिया।

विज्ञापन




बस रुकने के बाद जब यातायात पुलिस का जवान चालक के पास पहुंचा तो वह कथित तौर पर शराब के नशे में धुत मिला। चालक की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। बस में सवार बच्चे भी काफी डरे हुए थे। पुलिस ने तत्काल सभी बच्चों को बस से नीचे उतरवाया और उन्हें सुरक्षित उनके घर भेजने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की बस में करीब 44 बच्चे सवार थे। चालक बच्चों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए बस लेकर निकला था। आरोप है कि रास्ते में चालक ने बस को तेज गति से और लहराते हुए चलाना शुरू कर दिया। बस के अनियंत्रित ढंग से चलने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। बच्चों ने शोर मचाकर चालक को बस रोकने के लिए कहा, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी और आगे बढ़ता रहा।

विज्ञापन

करतालपुर तिराहे के पास लोगों की सक्रियता और यातायात पुलिस के हस्तक्षेप से बस को रोक लिया गया। इसके बाद मामले की जानकारी परिवहन विभाग के अधिकारियों को दी गई। एआरटीओ को मौके पर बुलाया गया। परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद बस को कंधरापुर थाने ले जाया गया, जहां उसे सीज कर दिया गया।

गौरतलब है कि यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। विद्यालयों को भी निर्देश दिए गए हैं कि चालक की पहचान और उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही उसे वाहन चलाने की जिम्मेदारी दी जाए। इसके बावजूद स्कूल वाहनों के चालक द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने का मामला सामने आना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

एसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बस चालक नशे में धुत था। बस रोकने के बाद बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया और एआरटीओ को मौके पर बुलाया गया। एआरटीओ ने बस को कंधरापुर थाने में सीज करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें