रदह थाना के पिलखुवां गांव में डुबने से तीन की मौत, लोगों की भीड़।
- फोटो : AZAMGARH
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के पिलखुआ गांव में शुक्रवार की दोपहर नहाते समय पोखेर में डूबने से तीन किशोरों की मौत होने से ना केवल उनके परिवार के लोग दुखी हैं, बल्कि गांव में भी मातम छा गया है। हर किसी की जुबान पर इन्हीं तीनों बच्चों से जुड़ी मुद्दों की चर्चा थी।
पिलखुआ गांव निवासी कुरेश शाह, सुहेल और रिजवान हम उम्र और पड़ोसी थे। ऐसे में बचपन से ही एक साथ ही रहते थे। कहीं जाना भी होता तो सभी एक साथ ही जाते थे। यह कारण है कि शुक्रवार जुमे के दिन छुट्टी होने पर सभी घर पर मौजूद थे। अचानक ही तीनों घर से निकले और घर से करीब पांच सौ मीटर दूर पोखरे में जाकर नहाने लगे। नहाते समय ही पोखरे के गहरे पानी में डूबकर मर गए। काफी प्रयास के बाद गांव के लोग इनकी लाश को पानी से बाहर निकाले। घर वालों की रजामंदी पर पुलिस कागजी कोरम पूरा करने के बाद तीनों की लाश गांव के कब्रिस्तान में दफन करा दिया। तीनों की कब्र भी आसपास ही खोदे जाने पर वहां मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए और दोस्ती की मिशाल की चर्चा करने लगे। इससे पूरा माहौल गमगीन हो गया।
बरदह थाना के पिलखुवां गांव में डुबने से तीन की मौत, लोगों की भीड़।- फोटो : AZAMGARH