होली पर जिले के लोग छह करोड़ रुपये से अधिक की शराब पी गए। इसमें सबसे ज्यादा बिक्री देसी शराब की हुई। इसके बाद अंग्रेजी शराब और फिर बियर। इस होली महंगी शराब को लेकर भी क्रेज देखने को मिला।
उपहार के तौर पर भी लोगों ने शराब की बोतलें भेंट कीं। होली के दिन भले ही शराब की दुकानें बंद रहीं मगर ज्यादातर शौकीनों ने दो दिन या एक दिन पहले ही खरीद कर रख लिया। जिले की कई दुकानों पर तय कीमत से 10 रुपये से लेकर 50 रुपये अधिक भी वसूले गए। किसी ने आपत्ति दर्ज कराई तो दुकानों पर तैनात कर्मचारी त्योहारी कह कर मुस्कुरा देते। आबकारी विभाग के मुताबिक, मार्च महीने में 90 करोड़ 91 लाख रुपयेके शराब की बिक्री का लक्ष्य है। होली पर हुई अच्छी बिक्री से लक्ष्य आसान हो जाएगा। होली पर शराब की बिक्री सामान्य दिनों के मुकाबले करीब तीन से चार गुना तक बढ़ जाती है।
-
एक नजर दुकानों पर-
देशी शराब की दुकानें - 303
अंग्रेजी शराब की दुकानें - 132
ठंडी बीयर की दुकानें - 105
मॉडल शॉप - 02
होली का त्योहार जश्न का त्योहार माना जाता है। इस त्योहार के आने पर सामान्य दिनों के मुकाबले शराब की बिक्री बढ़ जाती है। इससे विभाग को अधिक राजस्व की प्राप्ति होती है। लक्ष्य को पूरा करने में भी आसानी होगी। - अनूप शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी आजमगढ़।