फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राजस्व वसूली में बलिया प्रथम, 18.98 करोड़ वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व वसूली में इस बार बलिया प्रथम स्थान पर है। मंडल के चारों सर्किलों में बलिया में सबसे ज्यादा 18.98 करोड़ की वसूली हुई है। मंडल में कुल 60.37 करोड़ वसूला गया है।
विज्ञापन

बकाया जमा न करने पर बिजली उपभोक्ताओं पर इस समय लाखों रुपये बकाया चल रहा है। विभाग इनसे बकाया वसूलने के लिए सख्ती से कदम उठा रहा है। जिसके तहत बीते फरवरी माह में मंडल के चारों सर्किलों में कुल 60.37 करोड़ की राजस्व वसूली हुई है। मुख्य अभियंता वितरण अनिल नारायण सिंह ने बताया कि आजमगढ़ प्रथम सर्किल में 17.53 करोड़, द्वितीय में 9.71 करोड़, मऊ में 14.15 करोड़ व बलिया में 18.98 करोड़ की राजस्व वसूली की गई है।
मुख्य अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का कई करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। लेकिन वह जमा नहीं कर रहे। कहा कि दस हजार के ऊपर के सभी बकायेदारों से सख्ती के साथ वसूली की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें