फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के सेल्समैन को मारी गोली

विज्ञापन
अंगद यादव,मृतक सेल्समैन।-फाइल फोटो - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अमिलो । मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नीबी गांव में गेहूं के खेत में मंगलवार की सुबह एक युवक का खून से सना शव बरामद किया गया। सड़क पर ही उसकी बाइक खड़ी थी और शव के पास हेलमेट गिरा था। ऐसा लग रहा था कि पहले लाठी-डंडे से पीटने के बाद गोली मार दी गई हो। एसपी सिटी पंकज पांडेय ने भी मौका मुआयना किया। युवक की पहचान लछनपुर बम्हौर गांव निवासी अंगद यादव (32) के रूप में हुई। वह सिधारी क्षेत्र में शराब की दुकान पर सेल्समैन था।
विज्ञापन

अंगद सोमवार की रात लगभग दस बजे दुकान बंद कर बाइक से घर से लिए निकला था। रात में घर नहीं पहुंचा तो मंगलवार की सुबह परिजन उसकी तलाश करने लगे। तभी नीबी गांव के पास गेहूं के खेत में एक युवक का खून से सना शव मिलने की सूचना मिली। अंगद के परिजन भी वहां पहुंचे। शव देखकर उसे पहचान लिया था। हत्या की सूचना पर एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय के साथ ही डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचा और जांच की। मृतक तीन भाई व एक बहन से सबसे छोटा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता कपिलदेव को हत्या के एक मामले में कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा हुई थी और साठ साल की उम्र तक सजा काटने के बाद वह चार साल पहले मुक्त हुए थे। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन इसे चुनावी रंजिश से जोड़ कर देखा जा रहा है। अंगद का चचेरा भाई ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी में है। भाई इंद्रजीत की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। नामजद लोगों में जहानागंज थाना क्षेत्र के कारिसात गांव निवासी शिवानंद चौबे व पिंटू यादव शामिल हैं। आरोप है कि उन्होंने अंगद को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
मृतक को दो गोली मारी गई है। वारदात का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों की तहरीर पर दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई है। पहली नजर में पुरानी रंजिश का मामला लग रहा है।-पंकज कुमार पांडेय, एसपी सिटी
विज्ञापन

सपा नेताओं ने की परिजनों से मुलाकात
अमिलो। अंगद यादव की हत्या की जानकारी होते ही सपाई आक्रोशित हो उठे। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, चंद्रदेव राम करैली के नेतृत्व में सपा नेता घटनास्थल पर पहुंचे और घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि अपराधी नंगा नाच कर रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी है। चंद्रदेव राम यादव करैली ने हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की। उसके बाद सपा नेता मुबारकपुर थाने गए और जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख मेंहनगर कैलाश यादव आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें