फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया मोती लाल का 12 लाख का मकान कुर्क

विज्ञापन
शराब माफिया मोतीलाल के मकान को कुर्क करने के दौरान जुटी भीड़ व डुग्गी बजाने वाले। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। शराब माफिया व गैंगेस्टर के आरोपी मोतीलाल का मकान मंगलवार की देर शाम लगभग सात बजे पुलिस व प्रशासनिक टीम ने कुर्क कर लिया। माफिया का कुर्क किया गया मकान पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार में स्थित है। जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये बतायी गई है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पवई के मित्तूपुर में हुए जहरीली शराब कांड में कई लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में मित्तूपुर निवासी मोतीलाल को मुख्य आरोपी बनाया गया था। इसके पवई के मित्तूपुर स्थित आवास से भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद किया गया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान पूरे अवैध शराब गैंग का खुलासा किया था और मोतीलाल के गैंग को पुलिस रिकार्ड में डी-74 नाम से पंजीकृत भी किया गया। इसके बाद से ही पुलिस मोती लाल की संपत्ति को पता लगाने की कवायद में जुट गई। मित्तूपुर स्थित मोती लाल के मकान को अवैध कमाई से बनाया हुआ पाया गया। जिस पर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी। जिलाधिकारी ने उक्त संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया। जिसके अनुपालन में मंगलवार की शाम पवई थाने की पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और शराब माफिया मोती लाल के मकान को कुर्क करने की कार्रवाई किया। जब्त की गई संपत्ति की कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें