फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आया लाइन मैन, पोल से गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के कलेक्ट्रेट क्षेत्र में फाल्ट ठीक करने के लिए एक संविदा लाइन मैन शटडाउन लेकर पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान करंट आ जाने से उसे जोर का झटका लगा और वह पोल से नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राइवेट अस्पताल लाया गया। दोनों जगहो से रेफर करने पर उसे लखनऊ इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

अतरौलिया क्षेत्र का रहने वाला लगभग 23 वर्षीय चंद्रशेखर बिजली विभाग में संविदा लाइन मैन के पद पर तैनात था। उसकी तैनाती रैदोपुर सब स्टेशन पर थी। सोमवार की सुबह कलेक्ट्रेट क्षेत्र में फाल्ट था। जिसकी सूचना पर वह शट-डाउन लेकर फाल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान तार में करंट आ गया। करंट का तेज झटका लगते ही चंद्रशेखर पोल से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रुप से घायल हो गया। लाइन मैन के पोल से नीचे गिरने की जानकारी होते ही बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल लाइनमैन को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख कर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर लाया गया। यहां भी डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखी और लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद संविदा लाइन मैन को इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। एक्सईएन अरविंद सिंह ने बताया कि करंट कैसे आया यह तो जांच का विषय है लेकिन शटडाउन लेने के बाद ही वह पोल पर चढ़ा था और शट-डाउन वापस नहीं किया गया था। हो सकता है कि कहीं से इन्वर्टर आदि का करंट रिवर्स आ रहा हो। यह जांच का विषय है। फिलहाल संविदा लाइन मैन को इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें