फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: खंभे पर चढ़ कर ठीक कर रहा था लाइट, अचानक करेंट आने से संविदा लाइनमैन की मौत 

Sat, 06 Jun 2020 09:50 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़ के मेंहनगर विद्युत सब स्टेशन पर बतौर संविदा लाइनमैन तैनात 35 वर्षीय रामजतन पुत्र सुखारी निवासी चकवारा थाना रानी की सराय की मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात वह कुर्बानपुर गांव में शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक करने खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक लाइन चालू हो जाने से वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


सूचना पर विभागीय अधिकारियों के साथ ही मेंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे लेकर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया। मृतक रामजतन पुत्र सुखारी चकवारा रानी की सराय का रहने वाला था। चार भाइयों में सबसे छोटा था और अलग रहता था। वर्ष 2016 से संविदाकर्मी का काम कर रहा था। वर्ष 2018 में भी लाइन बनाते समय बुरी तरीके से जल गया था।

उस समय इलाज के बाद ठीक हो गया था। शुक्रवार रात को 11 बजे कुर्बानपुर गांव में खंभे पर तार जोड़ रहा था। करंटे लगने से नीचे गिरा तो सिर में गंभीर रूप से चोट भी लगई गई। ग्रामीण और परिजन उसे पहले मेडिकल कालेज चक्रपानपुर ले गए तो वहां भर्ती नहीं किया गया। इटौरा मोड़ पहुंचते रास्ते में उसकी मौत हो गई। जेई रवि कुमार और एसडीओ सुनील कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें