फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश, किसान रहे चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले मेंं रविवार की सुबह करीब दस बजे हल्की बूंदाबांदी हुई और तेज ठंडी हवाएं चलीं। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्व में ही अलर्ट जारी हुआ था जिसे लेकर किसान काफी चिंतित रहे। हल्की बारिश के कारण गेहूं की फसल भीग गई। इसके कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तेज हवा के कारण बेलइसा में मुख्य सड़क पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। संयोग अच्छा रहा कि सभी लोग बाल-बाल बच गए। वहीं उधर से गुजरने वालों को रास्ता बदलकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

विभाग द्वारा बताया गया था कि अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी विक्षोभ से अलग-अलग आ रहीं नम हवाओं की टकराहट से मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने तेज आंधी चलने और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया था। हालाकि रविवार की सुबह करीब नौ बजे आसमान में काले बादल छा गए। तभी तेज हवा भी चलने लगी। इससे खेतों में काटकर रखा गेहूं का फसल इधर-उधर खिसक गई। हालांकि कुछ देर बाद मौसम ठीक हो गया। धूप भी हुई। करीब तीन घंटे काले बादल आसमान में छाए रहे और थोड़ी देर तक बूंदाबादी हुई। इस बूंदाबादी के बीच बेलइसा पुल के नीचे से परानापुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक बड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इससे एक लोहे का खंभा टेढ़ा हो गया। वहीं बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। बिजली का तार टूटने से करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें