सरायमीर क्षेत्र के कटघर जलाल गांव निवासी सूरज चौहान (28) ने बृहस्पतिवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में ले गए। उसे भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।