फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दोहरे हत्याकांड में छह आरोपियों को उम्र कैद, छह अन्य बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड में छह आरोपियों को अदालत ने शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही प्रत्येक पर 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया। इसी मामले के चार अन्य आरोपियों की पत्रावली नाबालिग होने के नाते अदालत ने किशोर न्यायालय भेज दिया। शनिवार को यह सजा अपर सत्र न्यायाधीश जैनेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में सुनाई गई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सिरसाल के समक्ष 28 मई 2017 को दोहरा हत्याकांड हुआ था। जिसमें सुदर्शन चौहान व मुनीर चौहान की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में चकमेऊवा गांव निवासी सत्यदेव चौहान ने रानी की सराय थाने में 16 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। गांव के कोटे के विवाद में यह घटना हुई थी। रानी की सराय थाना पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। शासकीय अधिवक्ता निर्मल कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को सुनवाई पूरी करते हुए न्यायाधीश जैनेंद्र कुमार पांडेय ने शिवशंकर यादव, राजेश यादव, बबलू यादव, शिवशंकर पुत्र महेंद्र, संतोष यादव व अशोक यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही इन पर 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। इसके साथ ही इस मुकदमे शामिल चार किशोरों की पत्रावली अलग कर किशोर न्यायालय भेज दिया गया। वहीं अन्य नामजद अभियुक्तों को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें