नपद के विभिन्न तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 93 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर महज 14 प्रार्थना पत्रों का ही निस्तारण हो सका। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया।
लालगंज तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में आए 93 वादों में राजस्व विभाग के 17, पुलिस के 28, विकास विभाग के 24, खाद्य एवं रसद के 6, लोक निर्माण विभाग के 5, स्वास्थ्य विभाग के 2, विद्युत विभाग के 6, कृषि विभाग के 3, सिंचाई विभाग की 2 की शिकायतें शामिल रही। जिसमें 14 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर डीएम विशाल भारद्वाज ने शेष 79 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर प्रारंभिक स्तर पर ही समस्या का समाधान कर दिया जाए तो फरियादियों को भाग दौड़ नहीं करनी होगी। इसलिए संबंधित विभाग निर्धारित समय में शिकायतों का निस्तारण करें। इस अवसर पर सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, एसीएमओ उमाशरण पांडेय, एसडीएम सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी, एसडीएम न्यायिक नंदनी शाह, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार पंकज शाही, हरिशंकर दुबे, बीडीओ आलोक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार सभागार में एसडीएम संत रंजन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मात्र दो शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। उन्होंने उपस्थित तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिकायत का निस्तारण के लिए मौके पर जाएं व समय से निस्तारण करें। इस मौके पर तहसीलदार राजू कुमार, नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक रणधीर कुमार, सीडीपीओ निरुपमा वर्मा आदि उपस्थित रहे।