फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खाद की नौ दुकानों के लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कृषि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को खाद, बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने खाद, बीज की दुकानों का स्टॉक, बिक्री रजिस्टर आदि चेक किया। अपूर्ण मिलने पर नौ दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर गगनदीप सिंह अपनी टीम के साथ पवई क्षेत्र में खाद, बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खैरूद्दीनपुर स्थित शीतला खाद भंडार, यादव उर्वरक केंद्र, गुप्ता उर्वरक बीज भंडार, खेमीपुर स्थित सुरेश खाद भंडार, सिंह खाद भंडार, पवई स्थित राम सूरत एंड संस, मौर्या खाद भंडार, सुम्हाडीह स्थित सचिन खाद भंडार और दल सिंगार उर्वरक विक्रेता माहुल का बिक्री रजिंस्टर, स्टॉक आदि की जांच की गई।
खाद, बीज के दुकानदारों का लाइसेंस स्टॉक, बिक्री रजिस्टर अपूर्ण पाया गया। पॉइंट ऑफ़ सेल मशीन में स्टॉक उपलब्ध होने के बाद भौतिक रूप से गोदाम में उर्वरक कम मिला। साथ ही इन दुकानदारों द्वारा यूरिया के साथ किसानों को जबरदस्ती जिंक/सल्फर/सूक्ष्म पोषक तत्व दिया जा रहा था। उन्होंने सभी दुकानों का लाइनसेंस निरस्त कर दिया। कहाकि किसी भी समस्या पर किसान मोबाइल नंबर 9450753720, 9453072429, 7839882455 पर अपनी शिकायत कर सकते हैं। संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें