फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उर्वरक की नौ दुकानों के लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम के निर्देश पर बुधवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ गगनदीप सिंह ने मेंहनगर क्षेत्र के उर्वरक की दुकानों पर जांच की। इस दौरान लाइसेंस, स्टॉक व बिक्री रजिस्टर पूरा नहीं करने समेत अन्य कमियां मिलने पर नौ दुकानों का लाइसेंस निरस्तर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जेसी ट्रेडर्स, मूसेपुर, चौरसिया उर्वरक केंद्र यारीपुर, यादव उर्वरक केंद्र यारीपुर, नजमुद्दीन उर्वरक मंदे, आयुष बीज एवं खाद भंडार रासेपुर, ओम प्रकाश गुप्ता उर्वरक केंद्र रासेपुर, देव खाद एवं बीज भंडार रासेपुर, मिश्रा खाद भंडार महंगूगंज और यादव खाद भंडार महंगूगंज का अनियमितता पर लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। उर्वरक दुकानदारों को डीएपी 1350 रुपये प्रति 50 किग्रा बोरी और यूरिया 266.50 रुपये प्रति 45 किग्रा बोरी बेचने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा जिला कृषि अधिकारी ने चार उर्वरक और और दो कीटनाशी दुकानों से जांच के लिए नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें