आजमगढ़। कोरोना का संक्रमण को देखते हुए परिवहन कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस तथा लाइसेंस संबंधी सभी सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। इस बाबत एआरटीओ ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल से एक मई तक बुक कराए गए स्लाट को पांच मई के बाद री शेड्यूल किया जाएगा। इस बीच कार्यालय में कोई कार्य नहीं होगा।
एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र यादव ने बताया कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कार्यालय में भीड़ एकत्र हो रही है। ऐसे में कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा अधिक हो गया है। इसलिए शासन ने 23 अप्रैल से एक मई तक बुक स्लाट रिशिड्यूलिंग होंगे। बताया कि 23 अप्रैल से एक मई तक कार्यालय में लाइसेंस संबंधी समस्त कार्य (शिक्षार्थी लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस तथा लाइसेंस संबंधी सभी सेवाएं) स्थगित रहेंगे। एआरटीओ ने बताया कि ऐसे ड्राइविंग लाइसेंस जिनकी वैधता एक फरवरी 2020 के पश्चात समाप्त हो चुकी है अथवा 30 जून 21 तक समाप्त हो जाएगी, उनकी वैधता 30 जून 2021 तक बढ़ा दी गई है।