फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान को लेकर डीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पर तैनात आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी को बीते पांच माह से मानदेय सहित अन्य मदों का बकाया भुगतान नहीं हुआ है। मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने बैठक करने के बाद डीएम को पत्रक भेजा और एक हफ्ते के बाद हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आशा संघ की अध्यक्ष बृजबाला सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को 193 आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों ने बैठक की। निर्णय लिया कि अगर एक हफ्ते में बकाया भुगतान नहीं किया गया तो कलम बंद हड़ताल करेंगी। क्योंकि आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान न होने से परिवार के भरण-पोषण में समस्या आ रही है।
डीएम के नाम मांगों का पत्रक चिकित्सा प्रभारी डॉ. योगेश कुमार गौतम के माध्यम से भेजा। इस मौके पर आशा संघ की ब्लाक अध्यक्ष बृजबाला सिंह, नीलम, इंदू यादव, द्रौपदी, रीनू चौहान, कुसुम देवी, सुनीता सिंह, राधिका देवी, उषा देवी, चंदा सिंह, रेखा देवी, सुमन देवी, मीरा यादव, शर्मिला, बंदना यादव, आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें