फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को दिया पत्र, विकास कार्यो की जांच की मांग

विज्ञापन
प्रधनमंत्री आवास वितरण में अनियमितता का आरोप लगा कर प्रदर्शन करते फूलपुर तरकुलहा के ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम तरकुलहा निवासियों ने बुधवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव में कराए गए सात कार्यो की जांच कराए जाने की मांग किया है। दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने प्रधान पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र व्यक्ति का नाम सूची से काटकर अपने पिता के नाम आवास दिलाने का काम किया जो की बैंक के कर्मचारी है। ग्राम वासियों में राजधारी पुत्र कर्मराज, विकास, शिवशंकर, राणा प्रताप, विवेक, बृजलाल, प्रभावती, रीता, ज्ञानमती, उषा ने प्रधान द्वारा कराए गए जिन सात कार्यों की जांच कराए जाने की मांग किया है उसमें पीडब्लूडी से रामधनी के घर खड़ंजा नहीं लगाए जाने, हरदहिया ताल से फरीदपुर तक पचास सौ मीटर तक के नाले का निर्माण, इसमें दो किलो मीटर का भुगतान कराए जाने, दिनेश तरकुलहा के घर से ग्राम समाज की पोखरी तक नाली का निर्माण नहीं कराए जाने, टिंकू पाल के चक से पोखरी तक खड़ंजा का कार्य पूर्व प्रधान सोनारा देवी द्वारा कराए जाने, पीडब्लूडी सड़क से राजबहादुर के चक तक के खड़ंजा का कार्य पूर्व प्रधान रामअचल द्वारा कराए जाने, हैंड पंप के रिबोर में धांधली किए जाने का कार्य शामिल है। ग्रामवासियों ने प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें