फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली रोकने में विभाग नाकाम

Sat, 29 Apr 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की घटतौली बड़े पैमाने पर की जा रही है। तेल चोरी इलेक्ट्रानिक मशीन के जरिये की जाती है जिसके चलते लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो पाती है। इसके अलावा मिलावट भी की जाती है। वाहन स्वामियों को इनका भान तब होता है जब उन्हें वाहन का निर्धारित एवरेज नहीं मिलता। डीएसओ का दावा है कि हर महीने बाहर से आने वाली टीम पेट्रोल पंपों की जांच करती है। आश्चर्य की बात यह है कि किसी भी जांच में किसी पेट्रोल पंप पर चोरी नहीं नहीं पकड़ी गई।
विज्ञापन


जिले में इंडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, रिलायंस, एसआर आदि के करीब 125 से अधिक पेट्रोल पंप हैं। लगभग सभी पंपों पर पेट्रोल, डीजल देने के लिए इलेक्ट्रानिक मशीनें लगी हैं। जिसके जरिए निर्धारित धनराशि का पेट्रोल या डीजल देने के लिए सेल्समैन मशीन को सेट कर वाहन में तेल भरता है। नाम न छापने या बताने की शर्त पर एक पंप मालिक ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे इलेक्ट्रानिक मशीन में कंप्यूटर का एक चिप होता है जिसे लगा दिया जाता है।

चीप का रिमोट सेल्समैन की जेब में रहता है। एक या दो लीटर से अधिक तेल भराने पर मशीन को निर्धारित धनराशि पर सेट कर दिया जाता है। मशीन चलते रहती है लेकिन बीच-बीच में रिमोट की बटन दबाकर तेल रोक दिया जाता है जबकि मीटर चलता रहता है। इसके जरिये दस लीटर तेल भराने पर एक या दो बार बटन दबाने पर डेढ़ से दो लीटर तेल की चोरी होती है। यह खेल वाहन स्वामी के आंखों के सामने खेला जाता है। लेकिन बारीकियों के चलते किसी को कुछ पता नहीं चलता। इसके अलावा जिस पंप पर अभी भी इलेक्ट्रानिक मशीनें नहीं लगी हैं। वहां पेट्रोल और डीजल में साल्वेंट या केरोसिन मिलाया जाता है।
विज्ञापन


चोरी के मामले सिर्फ पंप मालिक ही नहीं करते, बल्कि जो टैंकर पंपों को तेल की सप्लाई करता है। वह भी टैंकर की टाकी से एक पतली पाइप अपने वाहन के टंकी में लगाकर सौ से डेढ़ सौ लीटर तेल चुरा लेता है। पेट्रोल पंप मालिकों की इस चोरी को रोकने की जिम्मेदारी जिला पूर्ति विभाग और वाटमाप विभाग पर है। लेकिन इन दोनों विभागों के अधिकारी और कर्मचारी इतने ट्रेंड नहीं हैं कि वे इस धांधली को पकड़ सकें।             
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें