फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में तेंदुआ का वीडियो वायरल, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। इन दिनों शहर में एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। वायरल वीडियो में एक तेंदुआ चहारदीवारी पर बैठा दिखाई पड़ रहा है। वीडियो में दिख रहे स्थान को लोग शहर के बाईपास रोड स्थित अजमतपुर कोडर गांव स्थित बीएसएनएल की चहारदीवारी बता रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो को वन विभाग के अधिकारियों ने फर्जी बताया है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लोग बाईपास मार्ग स्थित बीएसएनएल की चहारदीवारी के पास का बता रहे हैं। प्रभारी डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि यह वीडियो रेंज अफसर के पास दो दिन पूर्व आया था। रेंज अफसर मौके पर पहुंचकर जांच भी किए लेकिन वहां कुछ भी नहीं था। वीडियो में जिस चहारदीवारी पर तेंदुआ बैठा दिखाई पड़ रहा है। बताए हुए स्थान पर ऐसी दीवार नहीं है। उन्होंने बताया कि जिस युवक ने वीडियो विभाग को भेजा था उससे बात हुई तो उसने यहां का वीडियो नहीं होने की बात कही। डीएफओ ने कहा कि इस तरह की अफवाह पर लोग ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें