फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तेंदुए ने किया शिकार, खून के निशान देख ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुआ के दहशत से बीते पांच दिनों से क्षेत्र को दहशत में हैं। लोगों की सुरक्षा के नाम पर वन विभाग ने दो चौकीदारों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह चकिया दुबे रामपुर गांव के पास जंगल में स्थित दाता साई मंदिर जाने वाले रास्ते पर कई जगह 200 मीटर तक खून के निशान ग्रामीणों ने देखा। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि तेंदुआ अपने किसी शिकार को पकड़ कर जंगल में सुरक्षित स्थान पर ले गया है। ताजा खून गिरे हुए हैं। आसपास उसके पैरों के निशान भी दिखाई दिए। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख इसरार अहमद भी अपने सहयोगियों के साथ सांई मंदिर आश्रम पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उनसे कहा कि वन विभाग हवा में तीर चला रहा हैं। पहले तो तेंदुआ होने से इंकार किया लेकिन अब कई लोगों के घरों के सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ। बीते मंगलवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र चौधरी टीम के साथ दाता सांई मंदिर पर पहुंचे थे। दो चौकीदारों की ड्यूटी लगाई गई है जो बुजुर्ग हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इनके पास सुरक्षा के कोई उपकरण भी नहीं हैं। जंगल के पास ईंंट भट्ठा तक तेंदुए के पद चिह्न मिल रहे हैं। वहां के मजदूर ईंट पथाई से इंकार कर दिए हैं। भट्ठा संचालक आशुतोष यादव का कहना है कि मंगलवार रात में मजदूरों की झोपड़ी तक तेंदुआ पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें