फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तहसील में भिड़े लेखपाल व अधिवक्ता, कोतवाली पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील परिसर में शनिवार को दिन में एक पत्रावली को लेकर अधिवक्ता व लेखपाल आपस में भिड़ गए। कहासुनी, हाथापाई के बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष से समर्थक लामबंद हो गए और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने लगे। इसके बाद दोनों पक्ष शहर कोतवाली पहुंचे, जहां प्रदर्शन करने के साथ ही एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

सदर तहसील स्थित तहसीलदार न्यायिक के कक्ष में शनिवार को दौलताबाद गांव का धारा 67 के तहत एक मामले पर सुनवाई थी। जिसमें बयान दर्ज कराने के लिए दौलताबाद गांव के प्रभारी लेखपाल सुबास यादव निवासी दौलतपुर थाना मेंहनगर भी पहुंचे थे। इसके साथ ही मौके पर अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद थे। बयान के पूर्व मामले के पत्रावली को लेकर अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव व लेखपाल सुबास यादव में विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ मामला हाथापाई व धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। इसके बाद लेखपाल के पक्ष में अन्य लेखपाल व अधिवक्ता के पक्ष में उनके साथी अधिवक्ता लामबंद होने लगे। माहौल बिगड़ता देख तहसीलदार न्यायिक ने हस्तक्षेप किया और सूचना पुलिस को दी। शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को कोतवाली पर तलब कर लिया। इस पर दोनों पक्ष अपने-अपने शिकायती पत्र के साथ शहर कोतवाली पहुंच गए। यहां भी दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। शहर कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया था।
विज्ञापन

वर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें