फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सावधान! वाहन का फिटनेस फेल तो पुलिस भी करेगी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फिटनेस फेल वाहनों के स्वामी सावधान हो जाएं। यदि सड़कों पर चलते हुए पुलिस पकड़ेगी तो आपका वाहन सीज भी करेगी। जी हां इसके लिए परिवहन विभाग ने अनफिट वाहनों की सूची सभी थानों को भेज दी है। ताकि अनफिट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हो सके और इनके कारण हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर अनफिट-खटारा वाहन मौत बनकर दौड़ रहे हैं, इन पर कार्रवाई करने वाला कोई नहीं है। नेशनल व स्टेट हाईवे पर बिना फिटनेस दौड़ रहे हजारों ऐसे वाहन अक्सर हादसों की वजह बनते हैं। परिवहन विभाग के पास न तो इतने संसाधन हैं और न इच्छाशक्ति जो हर साल पंजीकृत हो रहे वाहनों की फिटनेस जांच कर सकें। जिसके कारण अव्यवस्थित यातायात से सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इस कारण सड़कों पर आए दिन हादसे हा रहे हैं। इसे देखते हुए शासन ने सिविल पुलिस को भी जिम्मेदारी सौंपी है। ताकि वह कार्रवाई कर उक्त वाहनों पर अंकुश लगा सकें।
इन वाहनों से अक्सर होते हैं हादसे
आजमगढ़। ट्रैक्टर-ट्रॉलिया, ट्रक, टैंकर, मैजिक व डंपर ऐसे वाहन हैं, जो नियमों को ध्यान नहीं रखते इन वाहनों की बॉडी जर्जर होती है। बैक लाइट, फॉग लाइट, रिफ्लेक्टर आदि नदारद रहते हैं, जिससे रात में हादसों की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। वहीं छोटे व्यवसायिक वाहन जैसे टाटा मैजिक, टेंपो, ऑटो, मिनी बस हैं, ये ओवरलोड के साथ गाड़ी की फिटनेस पर ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन

अधिकारी भी नहीं देते फिटनेस पर ध्यान
आजमगढ़। लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रवर्तन विभाग के अधिकारी रात-दिन विभिन्न मार्गों पर चेकिंग तो करते हैं, वे वाहनों के कागज तो जांचते हैं पर फिटनेस पर अधिक ध्यान नहीं देते। यही वजह है कि फिटनेस को लेकर कार्रवाई भी कम होती है।
अनफिट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सिविल पुलिस को भी जिम्मेदारी दी गई है। विभाग की तरफ से अनफिट वाहनों की सूची थानों पर भेज दी गई है। अब पुलिस ऐसे वाहनों को सीज करने की कार्रवाई भी करेगी। - सतेंद्र यादव, एआरटीओ प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें