फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वामदलों ने मणिपुर घटना को लेकर निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मणिपुर की घटना को लेकर वामदलों ने बुधवार को नरौली से रिक्शा स्टैंड तक मार्च निकाला। इस दौरान कारपोरेट भगाओ, देश बचाओ नारे लगाए गए। मार्च रिक्शा स्टैंड पर पहुंच कर सभा के रूप में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैला कर एक तरफ लोगों को बांट रही है तो दूसरी तरफ अपने कारपोरेट मित्रों के हवाले देश के संसाधनों को करने में लगी है। रोजगार की हालत यह है कि नौजवान परेशान हो रहे हैंं। उनके लिए कही काम नहीं है। अग्नि वीर के जरिए सेना को भी नहीं बख्शा गया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर के सवाल पर चुप हैं, यह उनकी सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। क्रांति दिवस पर वामदल यह संकल्प लेते हैं कि भाजपा को सत्ता से हटाने तक संघर्ष जारी रखेंगें। डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक भी भेजा गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता व संचालन वेदप्रकाश उपाध्याय ने किया। इस दौरान जयप्रकाश नारायण, इम्तेयाज बेग, कामरेड जितेंद्र हरि पांडेय, रामजन्म यादव राजाज्ञा यादव, खरपत्तू राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें