फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक न्याय के लिए छोड़ा मंत्रालय: ओमप्रकाश

विज्ञापन
सगड़ी के महावतगढ़ में जनसभा को संबोधित करते ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के महावतगढ़ ग्राम सभा में भागीदारी संकल्प मोर्चा के तहत पंचायत चुनाव का बिगुल फूंका गया। इस दौरान सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि 10 छोटे दलों को मिलाकर सरकार बनाएंगे। इसलिए अखिलेश यादव से भी बैर नहीं है। बीजेपी हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर राजनीति कर रही है। पिछले 74 साल में अति पिछड़ा, अति दलित को गुमराह किया गया है।
विज्ञापन

महावतगढ़ ग्राम सभा में भागदारी संकल्प मोर्चा की कार्यकर्ता बैठक की अनुमति स्थानीय प्रशासन की ओर से दी गई थी। बाद में ये जनसभा में तब्दील हो गई। मुख्य अतिथि सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर और क्रांति समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौहान रहे। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि एक तरफ प्रदेश व देश में महंगाई को लेकर लोग परेशान हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के उद्योगपतियों के 6.66 लाख करोड़ रुपये माफ कर चुके हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं कि देश नहीं बिकने देंगे। रेलवे, एलआईसी सहित सरकारी उपक्रमों को बेच रहे हैं। विदेश में 265 टन सोना बेच दिया। पूरे प्रदेश में 17 सौ थाना है लेकिन कुछ जातियां ही लाभ ले रही हैं। कहा कि सरकार बनी तो शिक्षा, बिजली मुफ्त देंगे। पिछड़ों के लिए स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई निशुल्क रहेगी। सरकारी विद्यालय में कान्वेंट की तर्ज पर पढ़ाई कराएंगे। प्राइवेट कंपनियों में भी आरक्षण की व्यवस्था लागू करेंगे। सरकार बनी तो सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करेंगे। रिपोर्ट लागू करने पर मैनें मंत्रालय से इस्तीफा दिया था। राष्ट्रीय क्रांति समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौहान भागीदारी संकल्प मोर्चा के प्रत्याशी को जिताने की अपील की। संचालन जयनाथ सिंह और अध्यक्षता शिव सिंगार सिंह ने की । राम भरत राजभर, बबलू, अर्जुन, शिव सागर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें