फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा के लिए न छोड़ें कोई कसर

Mon, 16 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
19 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में बैठक हुई।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की नियमों की अनदेखी न की जाए। हर हाल में शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराई जाए। 

 जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराना है। इसके लिए जिला प्रशासन हर प्रकार की मदद को तैयार है।

अगर कहीं पर कोई भी गड़बड़ी होती है इसकी सूचना तत्काल मोबाइल पर दें। अगर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में कोई गड़बड़ी फैलाता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं होगी।
पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने कहा कि सभी केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रहेगी।

समय पर सभी परीक्षा केंद्र्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल पहुंच जाएंगे। अगर कोई परेशानी होती है तो मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।
 जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण पाल सिंह यादव ने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक प्रशभनपत्र के लिफाफे पर तीन अध्यापकों के हस्ताक्षर करवाकर और ध्यान से विषय और दिनांक देखकर टाइम टेबुल से मिलाकर लिफाफे को खोलें।
विज्ञापन


सभी कक्ष निरीक्षक केंद्रों पर समय से पहुंचे। जिसकी ड्यूटी जहां लगाई गई है वह प्रत्येक दशा में समय पर उन केंद्रों पर पहुंचे। इस मौकेेे पर सभी तहसीलों के एसडीएम, सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें