फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लर्निंग डीएल का टाइम स्लाट 21 से बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिवहन विभाग में 21 जून से लर्निंग लाइसेंस बनने लगेगा। जिन लोगों के 21 जून से 30 जून तक के ऑनलाइन स्लॉट कैंसल कर दिए गए थे, उन्हें विभाग अब फिर से मान्य करेगा। लोग अपने लिए गए टाइम स्लॉट के अनुसार ही लर्निंग लाइसेंस बनवा सकेंगे। इसके लिए दुबारा स्लॉट बुक करना पड़ेगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग में कोरोना की वजह से 24 अप्रैल से ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सभी कार्यों पर रोक लगी हुई थी। 31 मई के बाद यह रोक धीरे-धीरे हट रही है। लर्निंग लाइसेंस को स्थायी लाइसेंस में तब्दील कराने और डीएल का रिन्यूअल कराने का काम शुरू हो गया है। लर्निंग लाइसेंस के लिए पहले 30 जून तक रोक लगी हुई थी। 30 जून तक के सभी स्लॉट बुकिंग को कैंसल कर संबंधित लोगों को एक जुलाई के बाद लर्निंग लाइसेंस के लिए स्लॉट नए सिरे से बुक कराने का मेसेज भेजा गया था अब 21 जून से ही शासन के निर्देश पर लर्निंग लाइसेंस बनाने का काम शुरू होने जा रहा है। बुधवार को इसके लिए शासन स्तर ने निर्देश जारी किया गया है। इसके तहत 21-30 जून के बीच जिन लोगों ने अपने स्लॉट बुक कराए थे, विभाग उन्हें बृहस्पतिवार को अनलॉक कर देगा और उन्हें मैसेज भेज दिया जाएगा। इसके अलावा 1 जुलाई से लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए बाकी लोग अपनी स्लॉट बुकिंग करा सकते हैं।
कोरोना संक्रमण के कारण डीएल पर रोक लगा दिए गए हैं। पहले 30 जून तक लर्निंग लाइसेंस बनाने पर रोक लगी थी लेकिन अब 21 जून से ही लर्निंग लाइसेंस बनने विभाग में शुरू हो जाएंगे। इससे आवेदनकर्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र यादव, एआरटीओ प्रशासन, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें