फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के खिलाफ मुखर रहे वकील, जारी रहा धरना

विज्ञापन
सगड़ी तहसील पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर वकीलों का धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान वकीलों ने एसडीएम के स्थानांतरण तक उनके कोर्ट का बहिष्कार जारी रखने की बात कही। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी भी की।एसडीएम गौरव कुमार के खिलाफ तहसील बार के वकील काफी दिनों से आंदोलित है। साथी वकील के साथ एसडीएम पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए लगभग 50 दिनों से वह तहसील में धरना प्रदर्शन कर रहे है। शनिवार को भी अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन जारी रखा। समिति के अध्यक्ष्य अनिल सिंह ने कहा कि जब तक एसडीएम हटा नहीं दिए जाते तब तक वकील उनके कोर्ट का बहिष्कार जारी रखेंगे। इस दौरान एल्डर कमेटी के मणिकेश्वर मिश्र, अरूण कुमार, वीरेंद्र श्रीवास्तव, सूर्यभान, संतोष, पतिराम, प्रेमशंकर, ओंकार, संजय, अविनाश आदि वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें