फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अधिवक्ताओं ने पारसनाथ सिंह के योगदान को किया याद, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
तहसील बार एसोसिएशन मार्टीनगंज के प्रथम अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. पारसनाथ सिंह को श्रद्धा
विज्ञापन
बरदह। तहसील बार एसोसिएशन मार्टीनगंज के प्रथम अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पारसनाथ सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को मनाई गई। तहसील परिसर में आयोजित सभा में अधिवक्ताओं, राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। तहसीलदार अंजू यादव, नायब तहसीलदार अरुण कौल, उप निबंधक अधिकारी राममूरत सहित अन्य वक्ताओं ने पारसनाथ सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें न्यायप्रिय, सरल एवं मिलनसार बताया। उनके योगदान को अधिवक्ता समाज के लिए प्रेरणादाई बताया गया। उनके पुत्र अधिवक्ता बृजेश कुमार सिंह राजू ने कहा कि पिता न्याय के प्रति सदैव गंभीर रहते थे। अधिवक्ताओं के हितों के साथ जनसरोकार के मुद्दों के समाधान में अग्रणी भूमिका निभाते थे। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामअजोर यादव, अवधराज यादव, अवनीश सिंह, मनोज आंबेडकर, विजय तिवारी, परमेश्वरी लाल, माता प्रसाद यादव, कार्तिकेय राय, गोरखनाथ, मंतोष कुमार, सत्येंद्र यादव, भोलेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें