फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लखनऊ में परिवार के सदस्य को अस्पताल में भर्ती करवाकर घर लौट रहे युवकों की हादसे में मौत

विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तहबरपुर करिवायर गांव के पास बुधवार की रात में दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के मनीष यादव (26) और चक भदसा गांव के अजीत गोस्वामी (40) की मौत हो गई। ये दोनों लखनऊ के एक निजी अस्पताल में परिवार के एक सदस्य को भर्ती करवाकर घर लौट रहे थे। हादसे में करिवायर गांव के मानस गिरी और अवनीश गिरी घायल हो गए। जिनका उपचार आजमगढ़ जिला अस्पताल में चल रहा है। बुधवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे अजीत गोस्वामी लखनऊ से घर लौट रहे थे। वे परिवार के सौरभ गोस्वामी को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लखनऊ गए थे। उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। मनीष तीन भाइयों में सबसे छोटा थे। अजीत, दो भाई और एक बहन में छोटे थे। थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि दोनों कार में नौ लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें