फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: साथी की गिरफ्तारी पर अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर लगाया जाम

विज्ञापन
22 कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे अ​धिवक्ताओं से वार्ता करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। अधिवक्ता सुनील कुमार राय को मंगलवार को देर रात घर से गिरफ्तार करने पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तहबरपुर द्वारा अधिवक्ता सुनील कुमार राय के साथ दुर्व्यवहार और गिरफ्तारी करने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने पहले संघ के सभागार में बैठक किया। विचार विमर्श करने के बाद अधिवकता कलेक्ट्रेट चौराहे पर आकर चारों तरफ से चक्का जाम कर दिया। अधिवक्ताओं के रोष को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
अधिवक्ता तहबरपुर थानाध्यक्ष को मौके पर बुलाने और उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर एसडीएम सदर और एसपी सिटी मधुबन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिला बार के अधिवक्ता अरविंद पाठक सहित अन्य अधिवक्ताओं सेे कई बार बात कर जाम खुलवाने की कोशिश किया, लेकिन अधिवक्ता एसओ पर तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि मंगलवार की रात लगभग 1:30 बजे पुलिस ने अधिवक्ता सुनील को बिना किसी विधिक आधार के घर से गिरफ्तार किया। परिजनों से बात करने तक नहीं दिया और जबरन लाॅकअप में बंद कर दिया। अधिवक्ताओं के साथ इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
करीब साढ़े ग्यारह बजे एसपी ग्रामीण चिराग जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं से वार्ता किया और दो घंटे का समय मांगा। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल से बात कर निष्पक्ष जांच और दोषी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
करीब दो घंटे तक अधिवक्ता कलेक्ट्रेट चौराहे पर जाम लगाए रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक और मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि अगर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर आंदोलन होगा। सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद मौर्य और मंत्री राना अजेय सिंह ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर जिला बार अधिवक्ताओं के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें