दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों की संघ के सभागार में बैठब हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने हापुड़ जिले में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज और उनके विरूद्ध दर्ज हुए एफआईआर और गाजियाबाद के अधिवक्ता मोनू चौधरी की गोली मारकर की गई हत्या पर विरोध जताया। विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
मेजवां: फूलपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लालचंद यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांगो का ज्ञापन तहसीलदार नूपुर सिंह को सौंपा गया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। हापुड़ में लाठीचार्ज और गाजियाबाद में अधिवक्ता की हत्या को निंदनीय बताया। इस दौरान रामनारायन यादव, फूलचंद यादव,ने इश्तियाक अहमद, विजय सिंह, रमेश चंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
निजामाबाद: अधिवक्ताओं ने तहसील में नारेबाजी और प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि अधिवक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़ित अधिवक्ताओं को न्याय मिलना चाहिए।
सगड़ी: अधिवक्ता समिति ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मंत्री आशीष मिश्रा व अध्यक्ष वेद प्रकाश राय ने कहा कि हापुड़ में अधिवक्ता के साथ जो ज्यादती की गई है। वह ठीक नहीं है, जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान मणिकेश्वर मिश्र, संतोष कुमार,रवि कुमार आदि मौजूद रहे।।