फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सिंगल डोनर प्लेटलेट एफरेसिस मशीन का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मंडलीय जिला चिकित्सालय के रक्त केंद्र में सोमवार को सिंगल डोनर प्लेटलेट एफरेसिस मशीन का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह मशीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि इस अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन बीते 20 अगस्त को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने किया था। सोमवार को जयप्रकाश यादव ने पहली बार प्लेटलेट दान कर इसके संचालन की शुरुआत की। शुभारंभ के अवसर पर टर्मो बीसीटी कंपनी के क्लिनिकल मैनेजर अभिषेक मिश्रा, सर्विस मैनेजर ओम प्रकाश, इंजीनियर श्रीकांत, डॉ. अनिल कुमार, सुभाष पाण्डेय आदि मौजूद रहे। डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इस मशीन के चालू होने से मरीजों को प्लेटलेट की उपलब्धता में आसानी होगी। बताया कि एक ही दाता से पर्याप्त मात्रा में प्लेटलेट निकाले जा सकते हैं। शेष रक्त स्वचालित रूप से वापस दाता को लौटा दिया जाता है। प्रक्रिया सुरक्षित होने के साथ संक्रमण और रिएक्शन की संभावना को भी कम करती है। खास बात यह है कि रक्तदाता केवल 72 घंटे बाद पुनः प्लेटलेट दान करने में सक्षम होता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस मशीन के लाभ की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें