आजमगढ़। राणी सती श्याम भक्त मंडल की ओर से भादी महोत्सव के क्रम में रविवार की सुबह मारवाड़ी धर्मशाला परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा पर फूलों की वर्षा की। यह नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मारवाड़ी धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भक्त मंडल के सदस्यों ने दादी माता की पालकी सजाई। फूलों से शृंगार किया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ ही गुलाब की पंखुड़ियों को उड़ाकर यात्रा की शुरुआत हुई। कलश यात्रा मारवाड़ी धर्मशाल परिसर से निकलकर जामा मस्जिद, पुरानी कोतवाली, चौक होते हुए मारवाड़ी धर्मशाला पहुंची। पूरे रास्ते सिर पर कलश लिए गाती महिलाएं आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा पर फूलों की वर्षा की। धर्मशाला पहुंचकर दादी मां की आरती उतारी। इस मौके पर आशुतोष रुंगटा, शुभम अग्रवाल, बंटी रुंगटा, प्रत्युष डालमिया, हिमांशु अग्रवाल, सौरभ डालमिया, अमृत अग्रवाल, सविता खंडेलिया, सविता तुलस्यान, पूजा रुंगटा, पारुल रूंगटा, श्वेता अग्रवाल, लवी अग्रा, अभिषेक खंडेलिया, शाेभित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।