फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: श्रीकृष्ण को लगाया माखन मिश्री का भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां/लालगंज। फूलपुर स्थित श्री राम जानकी मंदिर और लालगंज के खनियरा गांव में शनिवार की रात भगवान कृष्ण के छठी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाया गया। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


फूलपुर में कार्यक्रम की शुरुआत में लड्डू गोपाल की विशेष पूजा की गई। भगवान को भोग लगाने के बाद भंडारा किया गया। भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री अतिप्रिय है, भक्तों ने उन्हें भोग लगाया। महोत्सव में कस्बे की मां दुर्गा कीर्तन मंडली ने भजन प्रस्तुत किया। मंदिर पुजारी ऋषि जी महाराज की तरफ से आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं ने सोहर गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान मंदिर को सजाया गया था। विकासखंड लालगंज के खनियरा गांव में शनिवार को श्रीकृष्ण की छठी एवं भंडारे का आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण का भजन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष शुभम गुप्ता, लवकुश मौर्य, मृत्युंजय मौर्या, प्रदीप मौर्या, राहुल प्रजापति, सौरव प्रजापति, रोहित प्रजापति, गुड्डू विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, प्रदीप राजभर, पंकज मौर्या आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें