फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी के लिए रखा भारी मात्रा में डीजल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा डोमनपुर स्थित राजस्व गांव पैडहा में सूचना मिलने पर की कुछ लोग प्रतिदिन रात में अवैधानिक ढंग से 30 से 40 रू प्रति लीटर डीजल तेल की खरीदारी करते हैं और तेल की खरीदारी करने के बाद उसे बाजार मूल्य से थोड़ा कम दाम पर लगभग 60 रू में बिक्री करते हैं। यह तेल हाईवे पर कुछ गाड़ियों से खरीदते हैं।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थानाध्यक्ष देवगांव सुनील कुमार तिवारी और पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में तड़के छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान छह ड्रम चार पीपा दो बाल्टी दो डिब्बे तेल मापन हेतु यंत्र कुप्पी तेल की पाइप और डीजल बरामद किया गया। अवधेश यादव पुत्र राम बचन यादव के घर से विक्रय किया जाता था। यह सब सामान कालाबाजारी के लिए रखा गया है। पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि यहां प्रतिदिन तेल की बिक्री की जाती है और तेल कहीं से बाहर से लाया जाता है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की बेचने वाले के पास कोई भी लाइसेंस मौजूद नहीं है। सभी सामानों को सीलकरते हुए जांच के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। टीम में तहसीलदार और जिला पूर्ति अधिकारी को पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही करते हुए तीन दिन के अंदर आख्या मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें