फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतरे

Thu, 04 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर सत्ता पक्ष के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में बुधवार को करीब साढ़े तीन बजे अंबारी चौक पर कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि पूर्व सांसद रमाकांत यादव और उनके परिवार के सदस्यों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन



साथ ही गदीशपुर गांव निवासी बीडीसी सदस्य को दो लाख रुपये के साथ फर्जी तरीके हिरासत में लिया गया है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पूर्व सांसद को प्रताड़ना से मुक्त किया जाए। साथ ही बीडीसी सदस्य को छोड़ा जाए। जाम लगने से आजमगढ़-लखनऊ मार्ग ढाई घंटे अवरुद्ध था। सूचना पर मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ एसडीएम और सीओ फूलपुर पहुंचे। मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया और जाम समाप्त कराया।


27 जनवरी को पवई थाने के भूखली गांव में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव के बेटे पूर्व विधायक अरुण यादव और पवई ब्लाक के पूर्व प्रमुख बृजलाल यादव के बीच नोकझाेंक के साथ फायरिंग हुई। मामले में पुलिस ने बृजलाल के चालक सुभाष राम की तहरीर पर पूर्व सांसद रमाकांत यादव, बेटे अरुण यादव, भतीजे वीरेंद्र यादव सहित 19 लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज किया था।
विज्ञापन



पुलिस ने छापेमारी कर अब तक वीरेंद्र सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। अभी मामला चल ही रहा था कि रमाकांत के समर्थक फूलपुर कोतवाली के जगदीशपुर गांव निवासी व बीडीसी सदस्य मंशा राम को पुलिस ने उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोप है कि मंशा राम के पास से दो लाख रुपया बरामद हुआ है।


जिसको वह वोट देने के बदले लिया है। मंशा राम की गिरफ्तारी की जानकारी समर्थकों और भाजपाजनों को हुई तो बुधवार शाम साढ़े तीन बजे अंबारी चौक पर जमा हुए और आजमगढ़-लखनऊ, बरदह-बूढनपुर मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम अमृतलाल बिंद, सीओ एसके सिंह, कोतवाल सुनील सिंह, पवई एसओ तेजबहादुर सिंह, दीदारगंज एसओ राजेश सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। वहां अपने आवास पर मौजूद पूर्व सांसद रमाकांत यादव से बात कर, मांगों को लेकर आश्वासन देकर करीब ढाई घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें