फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन का बैनामा कराने गए लोगों पर भू- माफियाओं का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय तहसील सगड़ी पर बैनामा लेने व देने गए व्यक्तियों पर भू माफियाओं ने हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने जम कर बैनामा लेने व देने वालों की पिटाई की। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें आठ नामजद समेत 50-60 अज्ञात शामिल हैं।
विज्ञापन

वादी मुकदमा जितेंद्र त्रिपाठी निवासी माधोपट्टी थाना महराजगंज ने तहरीर में बताया कि महराजगंज के विशुनपुर निवासी आनंद मिश्रा पुत्र स्व. रामसेवक मिश्रा अपनी जमीन बेच रहे थे। जिसे वह अपने सहयोगियों सुधीर सिंह के साथ खरीदने की योजना बनाया। 26 मई को वे विक्रेता आनंद के साथ सगड़ी तहसील स्थित सब रजिस्टार कार्यालय पहुंचे। जहां कुछ ही देर में दर्जनों की संख्या में मनबढ़, दबंग व भू-माफिया चार व दो पहिया वाहनों से पहुंच गए। इस लोगों की नजर भी उस भूमि पर थी, जिसके चलते बैनामा नहीं होने देना चाह रहे थे। इन दबंगों ने तीनों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं इन लोगों ने रजिस्ट्री कार्यालय के लोगों को भी बैनामा न करने के लिए धमकाया। सूचना पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने हस्तक्षेप कर किसी तरह तीनों की जान बचाया। पीड़ित ने घटना के बाबत श्रीप्रकाश मिश्रा, भरत भूषण मिश्रा, अंकित मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, हरिकेश मिश्रा, कैलाश मिश्रा, रविशंकर मिश्रा, कृपाशंकर मिश्रा समेत 50-60 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें