हिंडाल्को आवासीय कालोनी के प्रवेश द्धार के सामने मजदूर नेता स्व. चाचा लालबहादुर की 116 वीं जयंती सेवा दिवस के रूप में उनकी प्रतिमा के समक्ष मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य अवधेश सिह, शत्रुघ्न सिंह, चांद प्रकाश जैन ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। अध्यक्षता भाजपा नेत्री बिंदू गिरि एवं कार्यक्रम का संचालन दिलीप दुबे ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में रानू सिंह, वीर बहादुर सिंह, जोगेंद्र सिंह फौजी, शेख जलालुद्धीन, मस्त राम मिश्रा ने चाचा लाल बहादुर के हिंडाल्को संस्थान में किये गये सर्वोत्कृष्ट कार्यों के विषय में प्रकाश डाला। प्रयास फाउंडेशन की तरफ से दस संविदा श्रमिकों को उपहार वितरित किया गया। इस मौके पर राजन सिह, बिजेंद्र सिह, रविंद्र तिवारी, संजय सिंह, महेंद्र सिंह, टिंकू सिंह, नरेंद्र सिंह, लाल बहादुर, अशोक सिंह आदि रहे।