फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पीएम की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवान के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी व प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवान के बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

नंदना गांव निवासी शेषनाथ सिंह वर्तमान में बीमार हैं। जिसके चलते वे अपने बेटे के पास इलाज के लिए गोरखपुर गए हुए हैं। घर पर ताला बंद था। शुक्रवार की रात अज्ञात चोर छत पर चढ़े और सीढ़ी का दरवाजा तोड़ कर नीचे उतर आए। इसके बाद घर के अंदर स्थित चार कमरों का आराम से ताला तोड़ कर खंगाल डाला। लाखों के जेवरात व नकदी आदि लेकर चोर फरार हो गए। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची और जांच-पड़ताल की। गृहस्वामी शेषनाथ सिंह के एक पुत्र संजय कुमार सिंह एसएसबी में है और वर्तमान में उनकी गोरखपुर में तैनाती है। वे उन्हीं के पास इलाज के लिए गए हुए थे। वहीं दूसरे पुत्र अजय कुमार सिंह बीएसएफ में जवान हैं और वर्तमान में उनकी ड्यूटी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कार्यालय पर लगी हुई है। चोरी की घटना की जानकारी होने पर शनिवार की सुबह एसएसबी में तैनात संजय कुमार सिंह घर पर पहुंचे। घर के अंदर का हाल देखने के बाद उन्होंने बताया कि चोर लगभग 16 लाख रुपये कीमत के जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान उठा ले गए हैं।
0000000000
बंद घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल उड़ाया है। जांच-पड़ताल में पुलिस टीम जुटी है। जल्द ही चोरों का पता लगा कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। डॉग स्क्वाॅयड के साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया था। - रफी आलम, निरीक्षक, थाना अतरौलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें