फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस लेन पर हुए हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। थाना क्षेत्र के रैदा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर सोमवार की देर रात बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित कटीले तारों से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों व ग्रामीणों ने शव को तारों में फंसा देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पवई थाना के सुलेमापुर गांव निवासी राजकुमार (35) सोमवार की शाम किसी के यहां बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने गया था। रात लगभग 12 बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहा था।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस लेन पर रैदा गांव के पास वह पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे कटीले तारों से जा टकरायी। जिससे तारों में फंस कर राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

रात में ही स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों ने तारों में युवक को मृत हाल में फंसा देखा तो सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तारों से अलग कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें