फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पाइप लाइन बिछाई और मिट्टी निकाल कर छोड़ दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत कार्यदायी संस्थाएं काम तो करा रही हैं लेकिन पाइप लाइन बिछान के बाद मिट्टी को वहीं छोड़ दिया जा रहा है। ऐसे में उड़ रही धूल से जहां लोग परेशान हो रहे तो वहीं आवागमन मे दिक्कत भी आ रही है। जिले में जल जीवन मिशन के तहत तेजी से काम चल रहा है। मार्च 2024 तक काम को पूरा करने के लिए सात कार्यदायी संस्थाएं काम कर रही हैं। चयनित गांवों में लोगों केे घरों तक नल से जल पहुंचाने के लिए मशीन व लेबरों से खोदाई कर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। विभाग के अनुसार वर्तमान समय में 110 से अधिक जगहों पर योजना के तहत काम चल रहा है। पल्हनी विकास खंड के बेलनाडीह गांव में भी कार्यदायी संस्था द्वारा काम कराया जा रहा है। पाइप लाइन बिछाने के लिए घरों तक गड्ढे खोदे जा रहे हैं। इसके बाद उसमें पानी के लिए पाइप डाली जा रही है। हाल यह है कि कुछ जगहों पर पाइप बिछाने के बाद मजदूर सही से गड्ढों में मिट्टी डाल दे रहे हैं लेकिन कुछ जगहों पर गड्ढों में मिट्टी भरने के बाद बची मिट्टी को मार्ग पर ही छोड़ दे रहे है जिसके कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं हवा चलने से धूल से घर पट जा रहा है। ठेकमा : गड्ढा खोदकर पाइप बिछाई गई लेकिन गड्ढों में सही से मिट्टी न डालने की वजह से पिछले दिनों हुई बरसात में मिट्ठी दब गई। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशान हो रही है। ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ने बताया कि कार्यदायी संस्था से कई बार कहा गया लेकिन गड्ढों में सही से मिट्ठी नहीं भरी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें