नवरात्रि के अवसर पर भगतपुर गांव में रविवार को देवी जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान अयोध्या से आए गायक कलाकारों ने देवी गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। पूरी रात श्रद्धालु देवी गीत सुन भाव-विभोर हुए। इस दौरान कलाकारों ने श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और बजरंगबली सहित शिव एवं माता पार्वती की झांकी बनाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आयोजक भाजपा नेता नवीन सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। देवी जागरण के समापन पर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर नीरज तिवारी, पद्माकर तिवारी, संतोष यादव, गौरव सिंह, आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे।