फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आजमगढ़ में आसमान से कहर बनकर गिरी बिजली, युवती समेत तीन की मौत, छह झुलसे

Fri, 22 Jul 2022 06:00 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले में शुक्रवार को तीन अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गिरी। चपेट में आने से धान की रोपाई कर रही युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
बिजली गिरने से मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग झुलस गए।  सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सराय खुरसु गांव निवासी पिंकी राजभर (25) और उसकी बहन  प्रिया राजभर (22) धान की रोपाई कर रहीं थीं। इसी दौरान बिजली गिरी और दोनों बहनें उसकी चपेट में आ गईं। इसके अलावा गांव की ही अनीता (35), मनीषा (22), सोनी (30), रेनू (30) भी झुलस गईं। सभी को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पिंकी उर्फ प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। प्रिया का उपचार जारी है तो वहीं अन्य प्राथमिक उपचार के बाद घर लौट आईं। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। वहीं तरवां थाना क्षेत्र के हैबतपुर डुभांव गांव में भी बिजली की चपेट में आने आकाश कुमार (23) झुलस गया। उसे आननफानन सीएचसी लालगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इदर, बूढ़नपुर गांव निवासी अनुज कुमार (22) पुत्र अवधेश और किरन (26) पुत्री अमरनाथ अपने-अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरी और दोनों उसकी चपेट में आ गए। अनुज की तो मौके पर ही मौत हो गई, वहीं किरन गंभीर रूप से झुलस गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। गंभीर रूप से झुलसी किरन को सीएचसी रानीपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें