फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमसा-मंजूषा संगम पर उमड़ी श्रद्धा

Wed, 25 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को जिले भर में स्थित पवित्र नदियों, सरोवरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नदियों में हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ आस्था की डुबकी लगाई। पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम के तमसा-मंजूषा संगम, निजामाबाद के दत्तात्रेय धाम, महराजगंज के भैरोबाबा धाम, रानी की सराय अवंतिकापुरी और मेहनगर में महामंडलेश्वर स्थित सरोवरों पर रात से लोगों की जुटान हो गई।
विज्ञापन


भोर होते ही डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा पर लगे मेले में लोगों ने भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने जरूरत के हिसाब से खरीदारी की। वहीं, कई जगह अव्यवस्थाओं के नाते श्रद्धालुओं को थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एहतियातन पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।

मेजवां/फूलपुर/अहरौला संवाददाता के मुताबिक, पौराणिक स्थल दुर्वासा में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले विशाल मेला के पहले दिन स्नानार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने दुर्वासा स्थित तमसा-मंजूषा के संगम में स्नान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रशासन मेला में यातायात, सुरक्षा, चिकित्सा, सफाई व्यवस्था आदि की समुचित व्यवस्था का दावा फेल नजर आया। दुर्व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं में रोष दिखा।
विज्ञापन


दर्शन-पूजन के बाद लोगों ने खजला की खरीदारी की। बाद में सर्कस और मौत का कुआं का आनंद लिया। मेले में सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की पुलिस लगाई गई थी। निजामाबाद संवाददाता के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा पर निजामाबाद स्थित दत्तात्रेय धाम पर श्रद्धालुओं ने तमसा और कुंवर नदी के संगम में डुबकी लगाई। मंदिर बाहर दान पुण्य किया।

वहीं, मेले में लगी दूकानों पर लोगों ने गृहस्थी के सहित खेती किसानी के औजारों की खरीददारी की लेकिन प्रशासन की व्यवस्था से लोगों में नाराजगी दिखी। कटानी बाजार : कार्तिक पूर्णिमा पर महाराजगंज क्षेत्र में लोगों ने छोटी सरजू नदी में लोगों ने हर-हर गंगे के मंत्रोचारण के साथ डुबकी लगाई। उधर, भैरोबाबा धाम स्थित पोखरे में स्नान करने को हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।

लोगों ने पोखरे में स्नान के बाद भैरोबाबा का दर्शन-पूजन किया। मेहनगर संवाददाता के मुताबिक, कस्बे के गौरा गांव स्थित पातालपुरी महामंडलेश्वर धाम कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां स्थित सरोवर में श्रद्धालु ने स्नान किया और गन्ना आदि चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। यहां भी बच्चों के साथ महिलाओं ने खरीददारी की। रानी की सराय सराय संवाददाता के मुताबिक, अवंतिकापुरी आवंक धाम के जलसरोवर में लोगों ने डुबती लगाई। उधर, मेले में झूलों आदि का बच्चों ने जमकर आनंद लिया।

लाटघाट संवाददाता के मुताबिक, नैनीजोर गांव में शंकर जी के मंदिर के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर मेला लगा। इस दौरान लोगों ने छोटी सरयू नदी में स्नान किया। मेले में सुरक्षा को लेकर एसओ रौनापार सहित पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें