फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पोखरे के पास मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सईद नगर में बुधवार की शाम ठेला मजदूर का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकठी निवासी बाल किशुन (60) ठेला मजदूर था। वह ठेला चला कर सामान ढोता था। मंगलवार को सुबह आठ बजे घर से मजदूरी करने निकला था। लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश किया। लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया।
अगले दिन बुधवार की शाम को उसका शव घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर सईद नगर के अहाता में पोखरा के पास मिला। जिसकी शिनाख्त परिजनों ने बाल किशुन के रूप में की। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की आशंका जताई है। मृतक पांच पुत्र व दो पुत्री का पिता था।
विज्ञापन

मुबारकपुर में एक वृद्ध का शव मिला। शव की शिनाख्त कर ली गई है। सिर पर चोट के निशान मिले है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें