टैक्टर चालक मजदूर प्रदीप यादव की फाइल फोटो।
- फोटो : AZAMGARH
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ढकवा गांव निवासी एक मजदूर की रविवार की रात बिलरियागंज थाना अंतर्गत भीमबर बाजार में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। ढकवा गांव निवासी 24 वर्षीय प्रदीप यादव मजदूरी करता था। रविवार को वह दाऊदपुर गांव निवासी मनोज का ट्रैक्टर लेकर फसल की मड़ाई करने के लिए बिलरियागंज गया हुआ था। रात में किसी की बाइक लेकर भीमबर बाजार सामान लाने के लिए आया। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। लोग उसे सीएचसी बिलरियागंज ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही ट्रैक्टर मालिक मनोज भी मौके पर पहुंच गया। घायल को जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था।